आज का राशिफल : 07 मार्च, 2012

मेष(Aries): आज के दिन आपको अपने सभी कार्यक्रमों को सिलसिलेवार ढंग से करने की योजना बनानी चाहिए। चंद्रमा का शुभ प्रभाव यही होगा कि आपको सभी विचारे हुए काम समय पर बन जाने से अपार हर्ष होगा। प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी।

वृष(Taurus): दुर्घटना या यात्रा कष्ट से बचें ही रहें तो अच्छा है। अच्छे और फायदेमंद ग्रहों की चाल आपके लिए आज भाग्यवर्धक सिद्ध होगी। यद्यपि आपका स्वास्थ्य और कुछ घरेलू परिस्थितियां अनुकूल नहीं चल रही हैं, फिर भी आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलती दिखाई देगी।

मिथुन(Gemini): उलझनों के कारण दिल में अशांति रहेगी। शनि की साढ़ेसाती के कारण आपका अच्छा समय भी आजकल बर्बाद जा रहा है। सहयोगियों और परिजनों के व्यवहार से मन में उदासी चल रही है। फिलहाल आपके लिए यही जरूरी है कि रास्ते के रोड़े को हटाने में क्रियाशील रहें।

कर्क(Cancer): अधिक गर्म मिजाजी से काम बिगड़ सकते हैं। आज के दिन एक छोटी सी सूचना के चलते आप सारे दिन दौड़भाग कर सकते हैं। हो सकता है शाम तक कुछ ऐसी उपलब्धियां आपको हो जाएं, जिससे कि आपका भाग्य आगे चलकर चमक उठे।

सिंह(Leo): आज आपका स्वास्थ्य और मानसिक धरातल सुबह से ही प्रसन्नता पूर्ण रहेगा। एक नई स्फूर्ति और ताकत आप अपने अन्दर महसूस करेंगे। कई दिनों से चल रहा लाभ मार्ग का गतिरोध भी आज दूर हो जाएगा। परिवार के सदस्यों द्वारा भी कोई खुशखबरी आपको शाम तक मिल सकती है।

कन्या(Virgo): आज के दिन आपकी मनोकामना पूरी होंगी। किसी सभा समारोह की उपलब्धि भी आपके लिए प्रसन्नता का विषय बनेगी। थोड़े से ही परिश्रम से कार्यों में सफलता मिल सकती है। अपने बढ़ते हुए खर्च को रोकने में भी आप कामयाब हो सकते हैं। किसी किफायती योजना के तहत आपको भारी लाभ मिलने की आशा रहेगी।

तुला(Libra): आज के दिन शुभ संदेश प्राप्त होंगे। कई दिनों के बाद लाभकारी और शुभ गोचर का प्रभाव आपकी चिंताओं को कम करेगा। किसी को अच्छी सलाह देने से आपकी ख्याति और यश बढ़ेगा। विरोधियों के मुंह बंद होने में देर नहीं लगेगी। यदि आप शाम तक किसी खर्चीली योजना में पैसा लगाने को तैयार हो जाए।

वृश्चिक(Scorpio): पारिवारिक झंझटों के कारण मन थोड़ा परेशान रहेगा। आपको अपने परिजनों और संतान पक्ष से भी कुछ असहयोग मिल रहा है। किसी से ज्यादा बहसबाजी करना फिलहाल ठीक नहीं क्योंकि इससे व्यर्थ के विवाद आपके गले पड़ सकते हैं। जमीन-जायदाद के मामले में भी परेशानी रहेगी।

धनु(Sagittarius): आपके कारोबार और रोजगार में आज का दिन कुछ बाधक सिद्ध हो सकता है। एक तो आपका घरेलू वातावरण और दूसरी आपकी कार्यशैली भी कुछ विवादास्पद मामलों को तूल दे सकतीं हैं। किसी गलत व्यक्ति के सलाह के चलते आपको अपने मित्रों और शुभचिंतकों की सहानुभूति से भी वंचित होना पड़ सकता है।

मकर(Capricorn): अच्छे समय का सदुपयोग करना ही सही होगा। काफी दिनों से जिस यात्रा या कार्यक्रम को पूरा करने की सोच रहे हैं। उस पर अमल करने का भी आज समय आ चुका है। मित्रों और पड़ोसियों से आपको अचानक ही कोई सहायता मिलेगी।

कुंभ(Aquarius: धीरे- धीरे ही कुछ कामकाज बढे़गा और घटनाएं अनुकूल होंगी, दाम्पत्य जीवन में विवाद अधिक होगा। पिछले कई दिनों से चल रहा रूकावट पैदा करने वाला ग्रह गोचर आज भी जारी रहेगी। एक ओर जहां आपको अपने बिगड़ते स्वास्थ्य की तरफ ध्यान देना होगा वहां कुछ ऐसे आथिर्क बोझ को भी हटाने के लिए प्रयास करना होगा जिसके कारण आपकी सुख शांति भंग हो रही है।

मीन(Pisces): सद्भाव से किए गए पुरुषार्थ का प्रतिफल तत्काल मिलेगा। यदि आप किसी व्यापार या आजीविका के क्षेत्र में तरक्की की उम्मीद लगा रहे हैं, तो आज का दिन आपको बेहतर परिणाम देने वाला है। आपको ऐसे प्रयासों में अवश्य सफलता मिलेगी जिनका संबंध आपके करियर और रोजगार से जुड़ा हुआ है।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 6:35 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh