नोट के बदले वोट मामले में आज कोर्ट में पेश होंगे अमर सिंह

समाजवादी पार्टी के पूर्व महासचिव अमर सिंह, नोट के बदले वोट मामले में आज दिल्ली की एक अदालत में पेश हो सकते हैं.

अमर के साथ लालकृष्ण आडवाणी के पूर्व सहायक सुधींद्र कुलकर्णी और भाजपा के दो पूर्व सांसदों के भी उपस्थित होने की संभावना है.

साल 2008 में हुए नोट के बदले वोट मामले में कथित संलिप्तता के लिए दिल्ली पुलिस ने इन लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है.

विशेष न्यायाधीश संगीता धींगरा सहगल के समक्ष दायर 80 पन्नों के आरोप पत्र में दिल्ली पुलिस ने अमर सिंह, कुलकर्णी, भाजपा के दो पूर्व सांसदों फग्गन सिंह कुलस्ते और महाबीर सिंह भगोरा के साथ-साथ अमर सिंह के पूर्व सहायक संजीव सक्सेना और सुहैल हिंदुस्तानी का नाम लिया था. सक्सेना और हिंदुस्तानी न्यायिक हिरासत में हैं.

अदालत ने 25 अगस्त को आरोप पत्र का संज्ञान लिया था और आरोपियों को घोटाले में उनकी कथित भूमिका के लिए मुकदमे का सामना करने के लिए सम्मन जारी किया था.

अमर सिंह, कुलकर्णी, कुलस्ते और भगोरा से छह सितंबर को अदालत में उपस्थित होने के अतिरिक्त न्यायाधीश ने सक्सेना और हिंदुस्तानी के खिलाफ पेशी वारंट जारी किया था. वे दोनों तिहाड़ जेल में हैं.

Posted by रवि चौहान at 6:02 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh