आज लगभग 147 अंक बढ़कर खुला सेंसेक्स, निफ्टी में भी तेजी
ताजा खबरें, व्यापार 10:33 am
एशियाई बाजारों से सकारात्मक संकेतों के बीच ताजा लिवाली के चलते नये कारोबारी सप्ताह में बंबई शेयर बाजार की शुरुआत अच्छी रही.
बीएसई का तीस शेयर आधारित सेंसेकस शुरुआती कारोबार में 146.86 अंक सुधरकर 13,360.32 अंक रहा। बीते दो सत्रों में इसमें लगभग 664 अंक की गिरावट आई थी.
इसी तरह नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी शुरुआती कारोबार में 26.80 अंक सुधरकर 4,893.50 अंक पर रहा.
लिवाली समर्थन से विशेषकर धातु, बैंकिंग व रीयल्टी खंड के शेयरों में तेजी देखी जा रही है.

