‘साउथ सैंडविच आईलैंड’ के निकट सुबह तेज भूकंप के झटके
ताजा खबरें, दुनिया 10:36 am
अमेरिकी जिओलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) के मुताबिक उसकी तीव्रता 6.0 मापी गई.
‘साउथ सैंडविच आईसलैंड’ अंटार्कटिका के निकट ब्रिटिश साम्राज्य का हिस्सा है. जो दक्षिणी अमेरिका के दक्षिणी भाग से जुड़ा हुआ है.
भूकंप के बाद तत्काल सुनामी के लिए कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है.
यूएसजीएस ने एक बयान में कहा, स्थानीय समयानुसार सुबी सात बजकर 54 मिनट पर आए इस भूकंप का केन्द्र 121 किलोमीटर की गहराई में था.
बयान के मुताबिक भूकंप का केंद्र ‘साउथ सैंडविच आईलैंड’ के एक हिस्सा विसोकोई आईलैंड के पूर्वोत्तर भाग में था.
