अमेरिका के उप विदेशमंत्री विलियम बर्न्स नई दिल्ली पहुंचे
ताजा खबरें, दुनिया 10:35 am
नई दिल्ली में विलियम बर्न्स परमाणु दायित्व कानून सहित कई द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भारत से चर्चा करेंगे.विलियम बर्न्स अपनी यात्रा के दौरान विदेश सचिव रंजन मथाई और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगे.
विलियम बर्न्स की विदेशमंत्री एस एम कृष्णा के साथ भी भेंट होने की उम्मीद है.
नयी दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास ने बताया कि विलियम बर्न्स अपने इस दौरे के दौरान भारत के परमाणु दायित्व कानून सहित कई द्विपक्षीय. क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे.
दूतावास ने बताया कि भारतीय परमाणु दायित्व कानून में कुछ ऐसे प्रावधान है जिन्हें अमेरिकी कंपनियां भारत के साथ परमाणु संबंधी कारोबार करने के लिए प्रेरक नहीं समझतीं.ये मुद्दे चर्चा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.
विलियम बर्न्स मुम्बई भी जाएंगे और 13 दिसम्बर को वियतनाम और मलेशिया के लिए रवाना हो जाएंगे.
