आज का राशिफल : 15 जनवरी, 2012
ज्योतिष, ताजा खबरें, राशिफल 7:11 am
वृष(Taurus): आज आराम करें तो अच्छा रहेगा। पूरा दिन अपने निजी कार्य करने में बिताएं तो कोई हर्ज नहीं। खुद पर किसी भी तरह का शारीरिक या मानसिक बोझ न डालें। शाम को दोस्तों के साथ एक छोटी सी पार्टी आपको नया उत्साह देगी। ईमेल व एसएमएस आपको खुश रखेंगे। आपकी चिंताएं कम होंगी, साथ ही पैसे से जुड़ीं परेशानियां भी दूर होंगी।
मिथुन(Gemini): दिन आपके लिए खुशगवार है लेकिन परिवार के लोगों के साथ क्लेश और टेंशन से बचने की कोशिश करें तो अच्छा रहेगा। अपनी गाड़ी का उपयोग करेंगे। ऑफिस में काम कुछ ज्यादा बढ़ जाएगा लेकिन घबराने की बजाए तसल्ली से काम लें। लाभ होगा। फोन के जरिए कोई खुशखबरी मिलेगी। समय का पूरा उपयोग करेंगे।
कर्क(Cancer): आज का दिन आपसी व्यवहार में सावधानी बरतने का है। आसपास के लोगों से टकराव की नौबत न आए इस बात का ध्यान रखें। किसी कार्य की चिंता होगी। आत्मविश्वास के साथ काम करें। दिल के मामले में स्थिति में सुधार होगा। कागजी कार्यवाही नहीं करेंगे तो लेन-देन में गडबडी होने की आशंका रहेगी। अच्छे स्वभाव से सबका दिल जीत लेंगे।
सिंह(Leo): आज का दिन काम धन्धे के मामले में फायदेमंद है। प्यार के मामले में जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं। किसी नए प्रोजेक्ट से फायदा हो सकता है। जमीन-जायदाद के मामले में पारिवारिक या आस पास के लोग कुछ परेशानी पैदा करने की कोशिश करेंगे लेकिन सूझबूझ से इसका हल निकाला जा सकता है। फाइनैंशल स्टेटस मजबूत होगा। कोई तोहफा मिलेगा।
कन्या(Virgo): दिन फाइनैंशली लकी है। दिन भर लाभ के मौके मिलेंगे इसलिए कार्यशील रहें। परिवार में सुख शांति और स्थिरता का आनन्द उठायें। नौकरी और बिजनेस में कुछ नए प्रोजेक्ट बनाएं तो काम में नई जान डाल सकते हैं। ऑफिस के किसी काम के सिलसिले में किसी नए व्यक्ति से जान पहचान करने का मौका मिलेगा।
तुला(Libra): आज का दिन सावधानी से चलने का है। बिजनेस के मामले में थोड़ा रिस्क उठाएं तो फायदा होने की उम्मीद है। रोजमर्रा के कामों से परे कुछ नए कामों में हाथ आजमाएं। किसी अपने के लिए पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। नया मौका आपके आसपास है, उसे पहचानना और उसका लाभ उठाना आपके हाथ में है। शाम को यात्रा होगी और नए दोस्त बनेंगे।
वृश्चिक(Scorpio): आज का दिन नॉर्मल है। पार्टनरशिप में किया गया काम काफी फायदा पहुचा सकता है। रोजमर्रा के घरेलू कामों को निपटा लेने का आज सुनहरा मौका है। कोई बहुत बड़ा फैसला आपको करना पड़ेगा। ईमानदारी और नियमों का ध्यान रखें। कई प्रकार के कार्य एक साथ हाथ में आ जाने से उतावलापन बढ़ सकता है, सावधानी बरतें।
धनु(Sagittarius): आज का दिन रचनात्मक कार्यों से भरा है। किसी क्रिएटिव और आर्टिस्टिक काम में अपना दिन बिता सकते हैं। जो काम आपको सबसे ज्यादा प्रिय है, आज वही करने को मिलेगा। घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। इससे आपको रिलैक्स होने में मदद मिलेगी और नए आइडिया भी दिमाग में आएंगे। अपने सीनियर का सहयोग और विश्वास पा सकेंगे।
मकर(Capricorn): दिन कुछ हद तक प्रॉडक्टिव है। जो भी काम लगन से करेंगे उसका फल उसी समय मिल जाएगा। अधूरे काम निपटेंगे। महत्वपूर्ण चर्चाएं होगी। सभा-समारोह में अपने विचारों के मुताबिक माहौल बन जाएगा और आपके साथी भी आपको सहयोग करेंगे। नए विचार कामयाबी में सहायक होंगे। प्यार के मामले में किसी अनुभवी की राय जरूर लें।
कुंभ(Aquarius): आज का दिन स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने का है। खानपान में ज्यादा लापरवाही न बरतें। कामकाज के मामले में दिन सुखद गुजरेगा। कर्ज की चिंता रहेगी। जल्दबाजी में कोई भूल हो सकती है इसलिए हर काम सोच समझकर करें। प्रेमी के साथ बातचीत के दौरान सावधानी रखें। किसी क्रिएटिव काम के प्रति सजग रहें।
मीन(Pisces): आज का दिन लेन-देन में फायदेमंद हो सकता है। बिजनेस में जोखिम उठाने का नतीजा लाभकारी होगा। परेशानियों को धैर्य के साथ अपने व्यवहार में सुधार करके हल किया जा सकता है। बुद्धि का प्रयोग करके आप वह सब कुछ पा सकते हैं जिसकी अब तक आपको कमी रही है। किसी संकटग्रस्त व्यक्ति की सहायता कर सकें तो अच्छा रहेगा ।

