आईपीएल-4: बाउचर कोलकाता टीम में शामिल


नई दिल्ली। कोलकाता टीम के विकेटकीपर ब्रैड हैडिन उंगली में फ्रैक्चर के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)-चार के शेष सत्र से बाहर हो गए है।

कोलकाता की टीम में ऑस्ट्रेलिया के हैडिन की जगह अब दक्षिण अप्रीका के विकेटकीपर मार्क बाउचर लेंगे। बाउचर इस सत्र में आईपीएल कमेंट्री टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने पहले तीन सत्रों में बेंगलुरु का प्रतिनिधित्व किया था।

कोलकाता टीम के मुख्य कार्यकारी अधिकरी वेंकी मैसूर ने एक खेल वेबसाइट से कहा, बाउचर पारी की शुरुआत कर सकते हैं। वह मध्यक्रम में भी खेल सकते हैं और साथ ही वह स्पिन खेलने में भी उस्ताद है। हैडिन को यह चोट ऑस्ट्रेलिया के हाल के बांग्लादेश के एकदिवसीय दौरे में लगी थी। हालांकि उसके बाद उन्होंने एक आईपीएल मैच खेला ,लेकिन गुरुवार को एमआरआई स्कैन से पता चला कि उनकी उंगली की चोट पूरी तरह भर नहीं पाई है।

जोश 18 से साभार

Posted by गजेन्द्र सिंह at 5:58 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh