प्रधानमंत्री को जान से मारने की धमकी

मोबाइल फोन से प्रधानमंत्री और पूर्व प्रधानमंत्री को जान से मारने की धमकी दी गयी.

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को मोबाइल फोन से जान से मारने की धमकी से सुरक्षा महकमों में हड़कंप मच गया.

गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रघुवीर लाल ने बताया कि मंगलवार देर शाम दिल्ली कंट्रोल रूम से फोन आया कि प्रधानमंत्री और पूर्व प्रधानमंत्री को जान से मारने की धमकी दी गई है.

उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस द्वारा बताए गए नंबर को जब गाजियाबाद पुलिस ने सर्विलांस पर डाला तो पता चला कि वह नंबर दिल्ली के नंदनगरी का है. इस बारे में दिल्ली पुलिस को जानकारी दे दी गई है. लेकिन अभी तक इस बारे पता नहीं चला पाया है.

दिल्ली पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

सहारा समय से साभार

Posted by गजेन्द्र सिंह at 8:25 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh