पेरिस: महिला युगल सेमीफाइनल में पहुची सानिया

पेरिस,आँखों देखी न्यूज़ : टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा और उनकी जोड़ीदार एलेना वेसनीना ने सोमवार को सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए फ्रेंच ओपन टूर्नामेंट के महिला युगल के सेमीफाइनल में पहुंचकर नई उपलब्धि हासिल कर ली है। वहीं रोहन बोपन्ना भी पुरुष युगल के अंतिम आठ में जगह बनाने में कामयाब रहे।

सानिया और रूस की वेसनीना की सातवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी ने महिला युगल में सबसे बड़ा उलटफेर किया तथा अर्जेंटीना की जिसेला डुल्को और इटली की फ्लेविया पेनेटा की शीर्ष वरीय जोड़ी को सीधे सेटों में 6-0, 7-5 से हराया। महेश भूपति के साथ मिलकर आस्ट्रेलियाई ओपन का मिश्रित युगल खिताब जीत चुकीं सानिया पहली बार महिला युगल के सेमीफाइनल में पहुंची हैं। इससे पहले वह 2007 में अमेरिकी ओपन और 2008 में विंबल्डन के क्वार्टर फाइनल तक पहुंची थीं। सानिया और वेसनीना की जोड़ी सेमीफाइनल में लिजेल ह्यूबर और लिसा रेमंड तथा विक्टोरिया अजारेंका और मारिया किरिलेंकों के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिड़ेगी।

भारतीय टेनिस के लिए आज एक और अच्छी खबर यह रही कि बोपन्ना पाकिस्तान के अपने जोड़ीदार ऐसाम उल हक कुरैशी के साथ क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में सफल रहे। बोपन्ना-कुरैशी की पांचवी वरीय जोड़ी ने कजाकिस्तान के आंद्रे गोलुबेव और उज्बेकिस्तान के डेनिस इस्तोमिन की गैर वरीय जोड़ी को एक घंटे नौ मिनट तक चले तीसरे राउंड के मैच में 6-3, 7-5 से परास्त किया। बोपन्ना और कुरैशी की जोड़ी पिछले चार ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंटों में तीसरी बार क्वार्टर फाइनल में पहुंची है।

बोपन्ना और कुरैशी का अब अमेरिका के ब्रायन बंधु माइक और बाब ब्रायन की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी से मुकाबला होगा जिन्होंने प्री क्वार्टर फाइनल में रूस के तेमुराज गाबाशविली और कजाकिस्तान के मिखेल कुकुशकिन को 7-6, 7-5 से हराया। भारत-पाक की इस जोड़ी को पिछले साल अमेरिकी ओपन के फाइनल में ब्रायन बंधुओं से शिकस्त का सामना करना पड़ा था।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 9:11 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh