बिहार : युवक की गोली मारकर हत्या
8:18 pm
पुलिस ने मृतक के एक परिजन के बयान पर फतेहपुर गांव के देवेन्द्र सिंह, उसके दो पुत्रों छोटी सिंह एवं पप्पू सिंह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है। थाना प्रभारी अशोक कुमार आजाद की मानें तो कुछ दिन पूर्व सिलाव डीह के उपेन्द्र सिंह के पुत्र की हत्या हुई थी।
शक की सूई सुभाष सिंह पर थी। हो सकता है सुभाष की हत्या में देवेन्द्र सिंह की संलिप्तता हो। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल पर पहुंचने पर कुल गांव के ग्रामीण व मृतक के परिजन ने बताया कि दिन के उजाले में पप्पू सिंह, छोटी सिंह व देवेन्द्र सिंह सुभाष को घर से बुलाकर गांव के बगीचा में ले गये।
उसके बाद उसकी हत्या कर दी। हत्यारे मृतक का सिर काटकर ले जाने के फिराक में थे, लेकिन गांव वाले व बगल के ईट भट्ठा के लोगों के जुटते देख हत्यारे भागने में भलाई समझे।

