आरटीओ चेकिंग से हड़कंप

इटावा, : जनपद में डग्गामार वाहनों के संचालन पर अंकुश लगाने के लिए आरटीओ विभाग कानपुर की टीमों ने कई मार्गो पर सघन चेकिंग की। आरटीओ ने दो टीमें गठित करके डेढ दर्जन वाहनों को पकड़कर संबंधित थानों के हवाले कर दिया। इस दौरान हाइवे सहित अनेक सड़क मार्ग से डग्गामार वाहन गायब हो गये।

कानपुर मुख्यालय से आये आरटीओ राजेश सिंह व राजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व में दो टीमों का गठन किया गया। दोनों टीमों ने एक साथ इटावा, औरैया, इटावा, आगरा, फर्रुखाबाद व इटावा-भिण्ड मार्गो पर छापामार कार्रवाई की। दोनों टीमों ने रोड पर दौड़ रहे अवैध वाहनों को पकड़ कर थाना बकेवर, इकदिल व धारा सिविल लाइन के हवाले कर दिया।

आरटीओ मुख्यालय कानपुर से आई टीमों ने जिले के सभी प्रमुख मार्गो पर छापामार कार्रवाई की भनक लगते ही वाहन चालक सपंर्क मार्गो के रास्ते भागने को मजबूर हो गये। आरटीओ की टीम ने पीछा करके वाहनों को गिरफ्त में ले लिया और नजदीक के थाने में बंद करा दिया। इस कार्रवाई से सड़कों पर सन्नाटा सा पसर गया। डग्गामार वाहनों की आवक शून्य हो गयी

Posted by गजेन्द्र सिंह at 8:47 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh