प्रेमीयुगल की पीट-पीटकर हत्या

लड़की के परिवारवालों को यह रिश्ता मंज़ूर नहीं था.

उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के जहानगंज क्षेत्र में ऑनर किलिंग का एक मामला प्रकाश में आया. यहां लडकी के परिजनों ने प्रेमीयुगल को पीट-पीटकर मार डाला.

पुलिस प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि जहानगंज इलाके के नगला खरु गांव निवासी सुभाष पाल की पुत्री रेणू गांव के ही एक युवक राजीव से प्रेम करती थी. लड़की के परिजनों को दोनों के संबंध से एतराज था.

उन्होंने बताया कि लड़की के परिजनों ने सोमवार को दोनों को घर में ही पकड़ लिया और ईट-पत्थरों से मारकर उनकी हत्या कर दी. पुलिस को घटना की जानकारी देर शाम मिली. पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

इस सिलसिले में लड़की के 13 परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया तथा अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है

सहारा समय से साभार

Posted by गजेन्द्र सिंह at 4:36 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh