दिल्ली : अमर सिंह के लिए सुप्रीम कोर्ट बना संकट

सीडी किंग अमर सिंह पर आसन्न सीडी संकट से अब सुप्रीम कोर्ट ने प्रतिबंध हटा लिया है. अमर सिंह ने उद्योगपतियों, सिने तारिकाओं और चैनल के संपादकों से क्या क्या बातें की हैं और समाजवादी पार्टी के महासचिव रहते हुए वे किस तरह से जोड़ तोड़ किया करते थे,

इसे अब सार्वजनिक किया जा सकता है. अगर किसी के पास वह सीडी है जिसमें उन्होंने विवादास्पद बातचीत की है, तो वह उसे प्रसारित कर सकता है.

27 फरवरी 2006 को सुप्रीम कोर्ट ने अमर सिंह की बातचीत के उस रिकार्डिंग के सार्वजनिक प्रसारण पर रोक लगा दी थी लेकिन आज न्यायमूर्ति जीएस सिंघवी और न्यायमूर्ति ए के गांगुली की खण्डपीठ ने अमर सिंह के उस बातचीत को सार्वजनिक किये जाने से स्टे आर्डर हटा लिया.

न सिर्फ स्टे आर्डर हटाया बल्कि बेंच ने यह भी कहा कि पुलिस चाहे तो रिलायंस इन्फोकॉम के खिलाफ केस भी दाखिल कर सकती है जिसने गैरकानूनी तरीके से बातचीत को रिकार्ड किया था.

लेकिन ऐसा लगता है कि सुप्रीम कोर्ट अमर सिंह से खासा नाराज है. सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण और शांति भूषण को सीडी के जरिए घेरनेवाले अमर सिंह पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि ऐसा लगता है कि इस राजनीतिज्ञ (अमर सिंह) ने अदालत के सामने गलत तथ्य प्रस्तुत किये हैं.

2007 में अमर सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर करके उस टेप के प्रसारण पर रोक की मांग की थी जिसमें अमर सिंह की कई लोगों से बातचीत रिकार्ड थी. अमर सिंह ने आरोप लगाया था कि यह फोन टेपिंग सोनिया गांधी के इशारे पर की गयी थी.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 3:24 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh