इस्लामाबाद : माँ को मिली बेटे के किये की सजा


इस्लामाबाद, पाकिस्तान के उत्तर पश्चिम प्रान्त में एक महिला को सरेआम निर्वस्त्र कर घुमाया गया क्यूंकि उसके बेटे पर बलात्कार का आरोप था। आरोपित महिला को चार बंदूकधारी व्यक्तियों ने नेलोर बाला गाँव की सड़कों पर में सरेआम निर्वस्त्र कर घुमाया. यह गाँव खैबर -पख्तुन्ख्वा प्रान्त के हरिपुर जिले के करीब है. द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में जिरगा समूह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है.
घटना की शुरुआत नेलोर बाला गाँव में एक महिला के प्रेग्नेंट होने से शुरू होती है. जिस दौरान वह गर्भवती हुई उसका पति बाहर गया हुआ था. इस महिला ने गाँव के दो लोगों पर बलात्कार का आरोप लगाया. मामला गाँव के आदिवासी पंचायत जिरगा में ले जाया गया. जहाँ गर्भवती महिला के पति को उससे तुरंत तलाक लेने का आदेश दिया गया जबकि आरोपित व्यक्तियों को दण्डित करने का आदेश दिया गया.
इसके बाद गर्भवती महिला का पति आरोपित पुरुष के गाँव गया जहाँ पर उसने आरोपित की मां को पहले तो रायफल की बट से पीटा और बाद में निर्वस्त्र कर पूरे गाँव में घुमाया.

गौरतलब है कि ऐसी ही एक अन्य घटना जनवरी में वेहरी के बस्ती वाह गाँव में भी घटी थी जहाँ जमींदारों ने एक महिला के साथ गैंगरेप कर उसे निर्वस्त्र घुमाया था. इस महिला ने जमींदार से शादी के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया था

Posted by गजेन्द्र सिंह at 12:06 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh