नई दिल्ली : फिर अनशन करेंगे अन्‍ना हजारे


नई दिल्‍ली, आँखों देखी संवाददाता : लोकपाल बिल पर सरकार की ओर से पेश ड्राफ्ट से सिविल सोसाइटी नाखुश है। इस मुहिम की अगुवाई कर रहे अन्‍ना हजारे ने ऐलान कर दिया है कि वह एक बार फिर अनशन करेंगे। 30 जुलाई से वह लोकपाल बिल के समर्थन में देशव्‍यापी मुहिम चलाएंगे। इसके बाद अनशन पर बैठेंगे। अन्‍ना का कहना है कि इस बार का अनशन सरकार को सबक सिखाने के लिए होगा।
अन्‍ना के ऐलान के बाद बाबा रामदेव ने भी उन्‍हें पूरा साथ देने का ऐलान किया है। मंगलवार को बाबा रामदेव ने सप्ताह भर से चला आ रहा अपना मौन तोड़। हरिद्वार में उन्होंने कुछ करीबी लोगों से मुलाकात कर कई मसलों पर बातचीत की और पतंजलि योगपीठ की गतिविधियों के बारे में दिशा-निर्देश दिए।
रामदेव मीडिया के सामने नहीं आए। उनके सहयोगी आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि जल्द बाबा रामदेव मीडिया के सामने आकर अपना पक्ष रखेंगे। उन्‍होंने कहा कि बाबा का अन्‍ना के आंदोलन को पूरा समर्थन रहेगा। अन्‍ना का साथ देने के लिए बाबा दिल्‍ली जाएंगे और उनके साथ जुड़े तमाम लोग भी आंदोलन का साथ देंगे।
रामदेव ने अन्‍ना के आंदोलन से अलग, काला धन और भ्रष्टाचार के खिलाफ चार जून को दिल्ली में अनशन शुरू किया था। उसी रात दिल्ली पुलिस ने रामलीला मैदान में कार्रवाई कर शिविर को हटा दिया। पांच जून को हरिद्वार पहुंचकर बाबा रामदेव ने अनशन शुरू कर दिया। दस जून को अनशन के दौरान हालत बिगड़ने पर प्रशासन ने उन्हें देहरादून के जौलीग्रांट हिमालयन हास्पिटल में भर्ती कराया। 12 जून को श्री श्री रविशंकर व अन्य संतों के आग्रह पर बाबा रामदेव ने अनशन तोड़ा। 14 जून को वह अस्पताल से रिलीव हुए और मीडिया के सामने आए। तभी आचार्य बालकृष्ण ने मीडिया को बाबा के मौन व्रत की जानकारी दी।मंगलवार को आचार्य ने हरिद्वार में बताया कि बाबा ने कुछ खास लोगों से बातचीत शुरू कर दी है। हालांकि, ये खास लोग कौन हैं इस बारे में कुछ नहीं बताया गया। एक जुलाई से पतंजलि में पब्लिक के लिए योग शिविर शुरू होगा।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 10:47 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh