जयपुर : सीबीआई करेगी फूल मोहम्मद हत्याकांड की जांच


जयपुर, आँखों देखी न्यूज़ : सवाईमाधोपुर के सूरवाल में सीआई फूल मोहम्मद को जिंदा जलाने और हिंसा की घटना की जांच सीबीआई करेगी। केंद्रीय कार्मिक व लोक शिकायत मंत्रालय ने इस मामले की सीबीआई जांच की अनुमति देने के आदेश जारी कर दिए हैं।

मंत्रालय ने इस संबंध में सीबीआई और राज्य के मुख्य सचिव को आदेशों से संबंधित पत्र भेज दिया है। राज्य सरकार को सीबीआई जांच की अनुमति वाला पत्र मिल गया है। सीबीआई सूरवाल में सीआई को जिंदा जलाने की घटना के साथ इस पूरे मामले में हुई हिंसा के कारणों और षड्यंत्र की जांच करेगी। मान टाउन थाने में मामला दर्ज है।

राज्य सरकार ने 22 मार्च 2011 को इस मामले की सीबीआई जांच के लिए पत्र लिखा था। राज्यसभा सांसद अश्क अली टाक ने पिछले दिनों इस मामले को लेकर पीएमओ के मंत्री वी. नारायणसामी से भी मुलाकात की है। टाक ने फूल मोहम्मद प्रकरण की सीबीआई जांच के आदेश देने पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार जताया है।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 6:06 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh