इटावा : गत्ता गोदाम में भीषण आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख


इटावा, आँखों देखी संवाददाता : उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में गुरुवार सुबह गत्ते के डिब्बे बनाने के एक गोदाम में भीषण आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया और दो श्रमिक झुलस गये।

जिले के भरथना कस्बे में लगी आग कुछ ही क्षण में भयंकर हो गई। भरथना थाना प्रभारी राम विलास वर्मा ने यहां संवाददाताओं को बताया कि दोमंजिला इमारत के भूतल पर स्थित गोदाम में लगी आग पहली माले तक पहुंच गई थी। इससे पहले कि आग आस-पास के प्रतिष्ठानों में फैलती मौके पर पहुंची दमकल की पांच गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया।

पुलिस के मुताबिक गोदाम में मौजूद दो श्रमिक मामूली रूप से झुलस गये जिनका अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। वर्मा ने कहा कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 7:16 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh