नोकिया ने उतारे डबल सिम वाले दो हैंडसेट


आँखों देखी न्यूज़ : मोबाइल हैंडसेट बनाने वाली फिनलैंड की जानी मानी कंपनी नोकिया ने भारतीय बाजार में अपनी गिरती साख को मजबूत करने की पूरी तैयारी कर ली है। अपनी इसी योजना के तहत कंपनी ने यहां एक साथ तीन मोबाइल हैंडसेट्स को लांच किया है। इसमें डबल सिम वाले दो हैंडसेट भी शामिल हैं।
कंपनी की तरफ से डबल सिम वाले जिन दो मॉडल्स को लांच किया गया है वे हैं- नोकिया सी2 03 और नोकिया सी2 06। इनमें सी2 03 की कीमत 4700 रुपए के आसपास रहने का अंदाजा लगाया जा रहा है। वहीं सी2 06 की कीमत 5000 रुपए के आसपास हो सकती है।
इसके साथ ही कंपनी ने एक सिंगल सिम वाला फोन नोकिया सी2 02 भी लांच किया है। जिसकी कीमत करीब 4800 रुपए के आसपास होगी। कंपनी की तरफ से बताया गया है कि भारत में इन सभी हैंडसेट्स की बिक्री जल्दी ही शुरू हो जाएगी।
इनके अलावा कंपनी की तरफ से उसके नवीनतम स्मार्ट फोन नोकिया एन 9 को भी शोकेस किया गया है। इसमें ऑल स्क्रीन फीचर मौजूद है। कंपनी के मुताबिक यह फुल स्क्रीन टच बेस्ड स्मार्टफोन है।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 10:35 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh