बिहार : बस के पलट जाने से ४ लोगो की मौत


मोतिहारी, आँखों देखी न्यूज़ : बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के छतौनी थाना के नजदीक नैशनल हाइवे संख्या 28 ए पर शनिवार सुबह एक यात्री बस के पलट जाने से उसमें सवार 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 11 अन्य घायल हो गए।

छतौनी के थानाध्यक्ष विजेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि नैशनल हाइवे 28 ए पर बस के पलट जाने से 15 लोग घायल हो गए जिसमें चार ने सदर अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि मृतकों में बस कंडक्टर शंभू गिरि और तीन यात्री शामिल हैं।

सिंह ने बताया कि घायल यात्रियों में से चार का इलाज शहर के एक निजी नर्सिंग होम में तथा 7 को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि बस संग्रामपुर थाना अंतर्गत मंगलापुर गांव से यात्रियों को लेकर जिला मुख्यालय मोतिहारी स्थित छतौनी बस अड्डे जा रही थी। घटना का कारण बस ड्राइवर का नींद में होना बताया जाता है। इस दुर्घटना के बाद से ड्राइवर फरार है

Posted by गजेन्द्र सिंह at 2:12 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh