पकिस्तान ने लगाया भारत पर जहाज को टक्कर मारने का आरोप


इस्लामाबाद, आखो देखी न्यूज़ : पाकिस्तान ने आरोप लगाया है कि पिछले दिनों बीच समुद्र में एक भारतीय युद्धपोत ने उसके एक जहाज को टक्कर मारी थी। उसने इस पर भारत से विरोध दर्ज कराया है।

पाकिस्तान की सरकार के मुताबिक यह घटना पिछले दिनों की है जब सोमालिया लुटेरों के कब्जे से मुक्त कराए गए मिस्र के एक मालवाहक जहाज ' एमवी सुएज ' को लाया जा रहा था और पाकिस्तान का पोत इसके साथ था।

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता तहमीना जानजुआ ने बयान जारी कर कहा कि इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के समक्ष इस घटनाक्रम को लेकर विरोध दर्ज कराया गया है। तहमीना ने कहा कि भारतीय युद्धपोत गोदावरी ने न सिर्फ पाकिस्तानी नौसेना के पोत बाबर की मदद से चलाए गए मानवीय अभियान को प्रभावित किया, बल्कि यह खतरनाक प्रयास प्रयास था।

तहमीना ने कहा कि यह घटनाक्रम समुद्र में सुरक्षा से जुड़े अंतरराष्ट्रीय नियमों और वर्ष 1991 में भारत व पाकिस्तान के बीच हुए समझौते का गंभीर उल्लंघन है। भारत सरकार से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि फिर से यह घटना न दोहराई जाए।

मिस्र के पोत को 20 लाख डॉलर की फिरौती देने के बाद छोड़ा गया था। इसके चालक दल के 22 सदस्यों में छह भारतीय और चार पाकिस्तानी नागरिक थे। इसके अलावा मिस्र के 11 और श्रीलंका का एक नागरिक था। लुटेरों के साथ बातचीत में अहम भूमिका निभाने वाले पाकिस्तानी मानवाधिकार कार्यकर्ता अंसार बर्नी ने बताया कि 20 जून तक चालक दल के सभी सदस्यों को उनके देश रवाना कर दिया जाएगा।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 2:19 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh