जापान में फिर आए भूकंप के झटके
दुनिया 10:44 am
टोक्यो।। जापान में गुरुवार तड़के रिक्टर पैमाने पर 6.7 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के कारण देश के उत्तर पूर्वी इलाके में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है।
अमेरिकी भूविज्ञान सर्वेक्षण के मुताबिक, टोक्यो से 530 किलोमीटर दूर स्थित होंशू द्वीप के आईवेट प्रांत में सुबह सात बजे यह भूकंप दर्ज किया गया। इसी इलाके में मार्च महीने में रिक्टर पैमाने पर नौ तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था।
समाचार एजेंसी क्योडो के मुताबिक, जापान के मौसम विज्ञान विभाग ने आईवेट में सुनामी की चेतावनी जारी की है। भूकंप से फिलहाल किसी के हताहत होने का समाचार नहीं है।