लखनऊ : पत्नी को गोली मार पति ने की खुदकुशी

लखनऊ, आँखों देखी संवाददाता : पारिवारिक कलह और पत्नी से हुए झगड़े के बाद नाराज पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। पत्नी की हत्या के बाद जब लोगों ने उसे पकड़ लिया तो निराश हताश पति ने खुद को भी गोली मार ली। दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस तो घटना स्थल पर पहुंच गयी लेकिन उसके सामने यह समस्या खड़ी हो गयी कि मामला किस धारा के अन्तर्गत दर्ज किया जाए।

हत्या हत्या के बाद खुदकुशी आगरा के बरहन इलाके की पुलिस असमंजस में फंस गयी। बरहन इलाके के डेरा बंजारा गांव निवासी रामसिंह बंजारा(45) ने कुछ दिन पूर्व अपनी जमीन का एक हिस्सा बेच दिया। परिजनों की सहमति के बगैर डेढ़ बीघा जमीन बेचने के बाद परिवार में हंगामा हो गया। परिवार वालों का कहना था कि रामसिंह ने जमीन तो बेची ही साथ ही बिक्री के बाद मिले धन का भी कहीं कोई अता पता नहीं चला। इसी बात को लेकर कई दिनों से रामसिंह उसकी पत्नी तारावती के बीच विवाद होता था।

तारावती का कहना था कि उसे जमीन बेचने की क्या आवश्यकता थी। परिवार में वर्चस्व कायम रखने पर उतारू पत्नी को पीट भी देता था। आखिरकार बुधवार को जब तारावती खेत में काम कर रही थी उसी वक्त रामसिंह आया और उसने पीछे से तावावती को गोली मार दी। गोली लगने के बाद तारा की मौके पर मौत हो गयी। अभी रामसिंह मौके से भाग भी नहीं पाया था कि आस-पास काम करने वाले ग्रामीणों ने उसे घेर लिया। खुद को भीड़ से घिरा देखकर रामसिंह ने खुद को भी गोली मार ली जिससे उसकी मौत हो गयी।

गांव वालों ने पुलिस को मामले की सूचना दी और पुलिस ने घटना स्थल पर आकर शव को कब्जे में ले लिया। पूछतांछ के दौरान पता चला कि रामसिंह का चालचलन ठीक नहीं था जिस कारण उसने अपनी जमीन का एक हिस्सा बेच दिया था। गांव वालों ने पुलिस को बताया पति पत्नी में आए दिन इसी बात को लेकर विवाद भी होता था। शायद इसी कारण उसने पत्नी की हत्या की होगी।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 7:45 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh