मजदूरों का पेट काट रही है जेसीबी


आँखों देखी संवाददाता : लालगंज , भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी तहसील इकाई की बैठक शनिवार को सीताराम प्रधान की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में हुई, जिसमें मनरेगा मजदूरों के शोषण का आरोप लगाया गया। कहा गया कि मजदूरों की जगह जेसीबी से काम कराया जा रहा है।

पार्टी के जिला मंत्री हामिद अली एडवोकेट ने कहा कि हमने दर्जनों गांवों का दौरा करने के बाद पाया कि मजदूरों का हक मारा जा रहा है। कहा कि वामपंथी पार्टियों ने सरकार पर दबाव बनाकर मजदूरों का पलायन रोकने के लिए गांव में ही काम देने के लिए व्यवस्था करायी लेकिन इसका क्रियान्वयन ठीक से नहीं हो पा रहा है। उन्होंने इसके लिए ग्राम प्रधानों से लेकर ब्लाक के अधिकारियों व ठेकेदारों को जिम्मेदार ठहराया। संचालन बी. राम ने किया। इस मौके पर किशोरी लाल मास्टर, तेजबहादुर, कृष्णकुमार मोदनवाल, शोभनाथ यादव, चंद्रमोहन यादव, प्रकाश सिंह, राजनाथ सरोज, अचरज राय आदि उपस्थित थे।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 7:30 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh