उदयपुर : पुलिस भर्ती में आए युवक ने सिपाही को थप्पड़ मारा


उदयपुर, आँखों देखी संवाददाता : पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए दौड़ लगाते हुए बेहोश हुए एक युवक एमबी अस्पताल ले जाते ही होश में आ गया और उसने एक सिपाही को थप्पड़ जड़ दिया।सिपाही उसे डाक्टर के पास ले जा रहे थे, तभी उसने दूसरे सिपाही पर भी हाथ उठाया।

गांधी ग्राउंड में दौड़ लगाते समय बेहोश हुए युवकों में एक झुंझुनू निवासी विनोद शर्मा को पुलिसकर्मी एमबी अस्पताल लेकर पहुंचे, तभी उसे होश आ गया। होश आते ही वह शोर मचाने लगा। इसी दौरान उसे एक सिपाही थप्पड़ जड़ दिया। साथी पुलिसकर्मियों ने जोर आजमाइश कर नियंत्रित किया और डाक्टर के पास ले जाने लगे, तभी उसने एक अन्य सिपाही पर भी हाथ उठाया।

हिम्मत हारे अभ्यर्थी :

भर्ती में शामिल होने आए युवकों के लिए 55 मिनट में 25 चक्कर लगाना मुश्किल हो गया। गर्मी और उमस से अभ्यर्थी हिम्मत हार गए। कुछ तो बीच में ही बाहर हो गए और कुछ दौड़ लगाते हुए बेहोश गए।

ये अभ्यर्थी हुए बेहोश

पुलिस भर्ती के दौरान झुंझुनूं निवासी विनोद शर्मा, भरतपुर निवासी रणवीर सिंह, रामस्वरुप विश्रोई, अलवर निवासी श्रीराम, नागौर निवासी राजेन्द्र विश्रोई, हिंडोन (करौली) निवासी विवेक सिंह की तबीयत बिगड़ गई थी।

इन्हें वार्ड नं. 3 में भर्ती कराया गया है। शाम को दौड़ की परीक्षा देते समय राजसमंद में परावल निवासी गणपतसिंह, भरतपुर निवासी देशराजसिंह, धर्मेद्रसिंह, दौसा निवासी दिनेश गुर्जर बेहोश हो गए।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 11:04 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh