भ्रष्टाचार से धूमिल हुई भारत की छवि


नई दिल्ली। इन्फोसिस के संस्थापक एन आर नारायणमूर्ति ने कहा है कि भ्रष्टाचार के मुद्दे से विदेश में भारत की छवि धूमिल हुई है।

भ्रष्टाचार के मुद्दों से विदेश में भारत की छवि पर असर संबंधी सवाल पर नारायणमूर्ति ने कहा कि भारत की जो साख कुछ साल पहले तक बनी थी, अब धूमिल हो गई है। इसमें कोई संदेह नहीं। यह तो स्पष्ट है।

एक निजी टेलीविजन पर साक्षात्कार में नारायणमूर्ति ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि भ्रष्टाचार के मुद्दों के कारण वैश्विक स्तर पर भारत की छवि प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि देश की छवि के बारे में यह उनकी राय या शब्द नहीं है, बल्कि एक तथ्य है जो उन्हें विभिन्न बाहरी लोगों से मुलाकात के दौरान पता चली है।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 5:48 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh