लिफ्ट में दो घटे तक फंसे रहे 13 पर्यटक
4:33 pm
शिमला। छुट्टियां मनाने के लिए यहां आए 13 पर्यटक एक माल में करीब दो घटे लिफ्ट में फंसे रहे।
यह घटना उस वक्त हुई जब एक लिफ्ट में गड़बड़ी आ गई और यह नीचे उतरते वक्त बीच में रूक गई। लिफ्ट के अंदर उन्हें घुटन भी महसूस होने लगी थी। पुलिस, दमकलकर्मी और बचाव दल ने उन्हें करीब दो घटे के बाद लिफ्ट से बाहर निकाला।

