आंखो देखी न्यूज़ , लोग मेरी खुशियों में खलल डालते हैं : बिपाशा बसु


सेक्सी अदाकारा बिपाशा बसु ने कहाकि लोग मेरी खुशियों में खलल डालते हैं.

जॉन अब्राहम के साथ संबंध टूटने की चर्चाओं पर अदाकारा बिपाशा बसु ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर अपना गुस्सा जाहिर किया है.

आठ साल तक चले प्रेम संबंध के बाद इन दोनों की राहें इस महीने जुदा हो गई है.

जॉन ने सिमी ग्रेवाल के चैट शो में अपने संबंध में खटास आने की बात स्वीकार की थी.

हालांकि बिपाशा का कहना है कि उन दोनों की निजी जिंदगी के बीच क्या कुछ चल रहा है इसको लेकर परेशान होने की जरुरत नहीं है.

बिपाशा ने ट्वीट किया, हर दिन मेरी सुर्खियों से शुरूआत करना कोई ठीक बात नहीं.

जॉन पर निशाना साधते हुए अदाकारा का कहना है कि वह निजी चीजों को निजी ही रखना पसंद करती हैं.

Posted by रवि चौहान at 11:58 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh