नॉर्वे की राजधानी ओस्लो बम धमाके

नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में हुए बम धमाके और उसके कुछ ही देर बाद पिकनिक मना रहे लोगों पर हुई अंधाधुंध गोलीबारी में कम से कम 80 लोग मारे गए हैं.

सबसे पहले ओस्लो में प्रधानमंत्री कार्यालय से कुछ ही दूरी पर एक बम धमाका हुआ जिसमें 17 लोग मारे गए.

पुलिस इसकी जांच में जुटी ही थी कि यूटोया द्वीप से उससे भी बड़े हमले की ख़बर मिली. यहां बड़ी संख्या में युवक युवतियां पिकनिक मना रहे थे, तभी एक व्यक्ति ने ऑटोमेटिक रायफल से गोलियां बरसानी शुरू कर दी.

पुलिस ने एक व्यक्ति को शक के आधार पर गिरफ़्तार किया है और उससे पूछताछ की जा रही है. आशंका है कि ओस्लो में बम धमाके भी इसी व्यक्ति ने किए होंगे.

नॉर्वे के प्रधानमंत्री जेंस स्टोल्टनबर्ग ने इसे क्रूर पर कायरतापूर्ण घटना बताया है.

दूसरे विश्व युद्ध के बाद नॉर्वे में पहली बार किसी हमले में इतने लोग मारे गए हैं.

जिस समय यूटोया द्वीप पर गोलीबारी हुई उस समय सत्तारुढ़ लेबर पार्टी की ओर से प्रायोजित पिकनिक में सैंकड़ों लोग मौजमस्ती कर रहे थे.

पुलिस वर्दी में था हमलावर

एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक हमलावर पुलिस की वर्दी में था. उसने अचानक गोलियां चलानी शुरू कर दी.

जैसे ही कुछ लोग निढाल हुए वहां भगदड़ मची और बहुत सारे लोग गोली से बचने के लिए पानी में कूद पड़े.

उसके मुताबिक मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है. पुलिस का कहना है कि द्वीप पर खोजी अभियान के दौरान उन्हें कई शव मिल रहे हैं.

हताहत लोगों की तलाश के लिए पुलिस गोताखोरों की मदद ले रही है.

दुनिया भर के देशों ने इस हमले की कड़ी निंदा की है.



Posted by रवि चौहान at 11:11 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh