बाप बनना है तो धूप मे लेटिए
रोचक खबर, विशेष 11:17 am
आंखो देखी न्यूज़ : पुरूषों के लिए यह खबर ध्यान से पढ़ने की जरूरत है.गौर कीजिए धूप सेकिए और पिता बनिए.वैज्ञानिकों ने कहा है कि पितृत्व का सुख हासिल करना है तो पुरूषों को धूप सेंकनी चाहिए क्योंकि विटामिन ‘डी शुक्राणु की गुणवत्ता बढ़ाता है. 340 पुरूषों पर किए गए एक अध्ययन में पता चला है कि धूप में बैठने पर शरीर द्वारा उत्पादित विटामिन ‘डी शुक्राणु की गुणवत्ता में इजाफा करता है. अधिक गति से बढ़ता है और अधिक सक्रिय होता है.
अंतरराष्ट्रीय अध्ययन दल के प्रमुख शोधकर्ता मार्टिन ब्लूमबर्ग जेनसेन ने बताया,विटामिन ‘डी’ के उच्च स्तर को पहले भी शुक्राणु की गुणवत्ता से जोड़कर देखा जाता रहा है.यह रिपोर्ट ‘ह्यूमन रिप्रोडक्शन’ जर्नल में प्रकाशित हुई है.
वैज्ञानिकों ने इसके साथ ही दंपतियों के छुट्टियों में जाने के दौरान गर्भधारण करने तथा धूप सेंकने के बीच संबंध भी कायम किया है.--
ई न्यूज हिन्दी.कॉम द्वारा ई न्यूज हिन्दी.कॉम के लिए 7/25/2011 09:12:00 AM को पोस्ट किया गया

