नाइजीरिया में सांप्रदायिक संघर्ष में 20 लोगो की मौत



नाइजीरिया के जोस शहर में सांप्रदायिक संघर्ष में कम से कम 20 लोग मारे गए हैं.

इसके बाद सेना को हस्तक्षेप के लिए बाध्य होना पड़ा.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दंगा उस वक्त फैला जब ईसाइयों ने मुस्लिमों को घेर लिया. मुस्लिम समुदाय के लोग रमजान का रोजा तोड़ने के लिए नमाज अदा कर रहे थे.

दंगों के दौरान 40 वाहनों और 100 मोटरसाइकिलों को जला दिया गया. इसके बाद सेना को मुस्लिमों को वहां से निकालने के लिए हस्तक्षेप करना पड़ा. उस इलाके में ज्यादातर ईसाई समुदाय के लोग रहते हैं.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हताहतों की संख्या तब बढ़ गई जब व्यवस्था बहाल करने के लिए आए सैनिकों ने गोलीबारी की.

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी और पुलिस ने संघर्ष की पुष्टि की.

प्लेटो प्रांत के आयुक्त दिपो आयेनी ने बताया, 'दो विभिन्न धार्मिक संगठनों के सदस्यों के बीच संघर्ष छिड़ा लेकिन पुलिस हालात को नियंत्रण में करने में सफल रही है.’

Posted by रवि चौहान at 8:32 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh