एचटीसी ने भारतीय बाजार में पेश किया थ्रीडी मोबाइल



मोबाइल हैंडसेट बनाने वाली कंपनी एचटीसी ने इवो 3डी भारतीय बाजार में पेश किया.

मोबाइल पर बिना विशेष चश्मे के भी 3डी फीचर का लाभ उठाया जा सकता है.

कंपनी का यह फोन एंड्रायड के जिंजरबैंड पर आधारित है जिसमें क्यूएचडी 3डी 4.3 इंच डिस्प्ले तथा 1.2 गीगाहर्टज क्वालकाम स्नैपड्रेगन ड्यूलकॉर प्रोसेसर है.

इसी तरह एचटीसी इवो 3डी में ड्यूल मेगापिक्सल का कैमरा भी है और उपयोक्ता इससे ली गई तस्वीरों, वीडियो को सोशल नेटवर्किग साइट, इंटरनेट पर सीधे डाल सकेगा.

एचटीसी इंडिया के कंट्री हेड फैसल सिद्दीकी ने कहा कि कंपनी ने क्वॉलकॉम के साथ संयुक्त करार के तहत यह पहल की है. उन्होंने दावा किया कि यह भारतीय बाजार का पहला 3डी स्मार्टफोन है जिसे बिना विशेष चश्मे के इस्तेमाल किया जा सकता है.

फोन की शुरआती कीमत 35,990 रुपये है.

Posted by रवि चौहान at 2:55 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh