अस्पताल की छत से कूदकर एचआईवी पॉजिटिव मरीज ने दी जान


आंखो देखी न्यूज़ संवाददाता : जीटीबी हॉस्पिटल : नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती एक मरीज ने अस्पताल की 7वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। पुलिस ने बताया कि वह एचआईवी पॉजिटिव था। इसके इलाज के लिए वह अस्पताल में भर्ती था। उसकी आत्महत्या का कारण यही माना जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि अशोक (बदला हुआ नाम) कई दिनों से जीटीबी अस्पताल मंे भर्ती था। अपनी बीमारी को लेकर वह बहुत परेशान रहता था। रविवार सुबह करीब 6 बजे वह अचानक अपने वॉर्ड से उठकर अस्पताल की 7वीं मंजिल पर पहुंचा और नीचे कूद गया। उसे तत्काल डॉक्टरों को दिखाया गया, मगर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि जिस वक्त अशोक ने इस कदम को उठाया उस समय उसके परिवार के लोग वहां सोए हुए थे।

Posted by रवि चौहान at 11:19 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh