गर्मी से बढ़ी उत्तराखंड के मसूरी मे सैलानियों की तादात



आंखो देखी न्यूज़ संवाददाता : सावन ने पहाड़ों की रानी मसूरी की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए हैं.

गर्मी से निजात पाने के लिए हिल स्टेशन का रुख करने वाले लोगों को इन दिनों उत्तराखंड के मसूरी का एक नया ही रंग रूप देखने को मिल रहा है.

मसूरी में बरसात के इस मौसम में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं. दरअसल पहाड़ों की रानी का सौंदर्य बरसात के मौसम में और निखर जाता है. रिमझिम बारिश के बीच मसूरी के मनमोहक नजारों का पर्यटक जमकर लुत्फ उठा रहे हैं.

मसूरी इन दिनों देशी ही नहीं विदेशी पर्यटकों से भी गुलजार है और उन्हें यहां की खूबसूरती बेहद आकर्षित कर रही है.

पिछले साल मसूरी में 19 लाख के करीब पर्यटक पहुंचे थे लेकिन इस बार ये आंकड़ा इक्कीस लाख के करीब पहुंच गया है. ये आंकड़ा अभी और बढ़ने की उम्मीद है.

सैलानियों की बढ़ती आमद से यहां के व्यवसायी भी काफी खुश और उत्साहित हैं.

मौसम के साथ-साथ लोग खाने-पीने का भी मजा ले रहे हैं. खासकर पहाड़ी भुट्टों का स्वाद लोगों को खूब भा रहा है.

--

Posted by रवि चौहान at 12:09 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh