बिपाशा बसु को अंगरक्षक रखने से परहेज नहीं



सिने तारिका बिपाशा बसु को अंगरक्षक रखने से परहेज नहीं है.

लेकिन उनकी शर्त है कि यह फिल्म 'बॉडीगार्ड’ में सलमान खान के पात्र लवली सिंह की तरह होना चाहिए.

सलमान की यह नयी फिल्म ईद के मौके पर रिलीज हो रही है.

'वांटेड’ और 'रेडी’ के बाद यह उनकी तीसरी फिल्म है, जो दक्षिण भारत की फिल्म का रीमेक है. फिल्म में करीना कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं.

फिल्म की स्क्रीनिंग में शामिल होने के बाद बिपाशा ने माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर कहा, 'मैंने 'बॉडीगार्ड’ देखी है. लवली सिंह की तरह एक प्यारा अंगरक्षक रखना काफी अच्छा रहेगा.’

सलमान इन दिनों चिकित्सा के लिए अमेरिका में हैं. उनकी फिल्म 31 अगस्त को रिलीज होगी. 'वांटेडऔर 'दबंगकी बेशुमार कामयाबी के बाद सलमान को इस ऐक्शन फिल्म से भी बड़ी उम्मीद होगी.

Posted by रवि चौहान at 10:13 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh