मुंबई में भारी वर्षा के साथ हाई-टाइड की चेतावनी भी जारी



मुंबई में पिछले चार दिनों से हो रही बारिश में अब कुछ कमी आई है. लेकिन अभी भी अगले 24 घंटों में मूसलाधार बारिश की आशंका जताई गई है.

मंगलवार को हाई-टाइड की चेतावनी भी जारी की गई है.

मंगलवार को बारिश में कमी आने से जिन इलाकों में पानी भर गया था वहां धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो रही है.

मुंबई में मूसलाधार बारिश के चलते अब तक 15 लोगों की मौत हो गई है. बारिश से यातायात व्यवस्था भी पूरी तरह चरमराई रही. हालांकि मंगलवार को आवाजाही शुरू हो गई है.

मौसम विभाग ने अगले 24 से 36 घंटों के दौरान मुंबई में तेज बारिश होने की चेतावनी दी है. महाराष्ट्र के उत्तर, मध्य और पूर्वी इलाकों, तटीय कोंकण और गोवा में भी भारी बारिश की आशंका है.

मौसम विभाग ने 4.7 मीटर के हाई-टाइड की चेतावनी भी जारी की है. मछुआरों को समंदर में जाने की सलाह दी गई है.

Posted by रवि चौहान at 10:16 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh