1.6 करोड़ अमेरिकी डॉलर में एक कैरीबियाई द्वीप खरीदा शकीरा ने

हसीन गायिका शकीरा और रोजर वाटर्स ने मिलकर 1.6 करोड़ अमेरिकी डॉलर में एक कैरीबियाई द्वीप खरीदा है.

कॉन्टैक्टम्यूजिक के मुताबिक, 34 साल की शकीरा फिल्हाल बार्सिलोना के फुटबॉल स्टार गेरार्ड पिक के साथ डेटिंग पर है.

उन्होंने बाहामास के उत्तर में बांड्स काय में 68 साल के संगीतकार के साथ मिलकर यह द्वीप खरीदा है.

खबर में बताया गया कि दोनों कथित तौर पर इसे पर्यटन केंद्र के तौर पर विकसित करने की योजना बना रहे हैं जिसमें लग्जरी हॉलीडे होम, प्राइवेट बीच और कई होटलों का निर्माण शामिल है.

बिग बॉस-5’ के घर में शकीरा!

यह तो सभी जानते हैं कि इस बार टेलीविजन के लोकप्रिय रियलिटी शोबिग बॉसके पांचवें सीजन को सलमान और संजय दत्त होस् कर रहे हैं लेकिन अब तक सदस्यों के नाम का खुलासा नहीं हुआ है. हालांकि इससे पहले ही अंतर्राष्ट्रीय मेहमान का खुलासा हो गया है.

जी हां, ‘बिग बॉस-4’ में हॉलीवुड की हॉट अभिनेत्री पामेल एंडरसन के बाद अबबिग बॉस-5’ में पॉप गायिका शकीरा का जलवा देखने को मिलेगा.

शकीरा पांच दिनों की मेहमान बनकरबिग बॉसके घर में रहेंगी. पिछले साल बिग बॉस-4 में मशहूर मॉडल और टीवी अदाकारा पामेला ने आकर टीआरपी में खासी बढ़ोतरी की थी और इसी से उत्साहित होकर दुनियाभर में तहलका मचाने वाली शकीरा को इस बार बुलाया जा रहा है.

Posted by रवि चौहान at 3:41 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh