बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबरॉय को अंडरवर्ल्ड से धमकी


मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता सुरेश ओबरॉय और विवेक ओबरॉय को अंडरवर्ल्ड से धमकी मिली है.

गैंगस्टर रवि पुजारी ने सुरेश और विवेक ओबरॉय को फोन पर धमकी दी और पांच करोड़ रुपए की फिरौती की मांग की है.

विवेक ओबेरॉय ने पुलिस में शिकायत की कि उन्हें एक शख्स ने खुद को रवि पुजारी गिरोह का सदस्य बताते हुए फोन कर पांच करोड़ रुपए की राशि मांग रहा है.

पुलिस की अपराध शाखा के सूत्रों ने बताया कि विवेक ने शहर पुलिस आयुक्त के कार्यालय और जुहू पुलिस थाने में लिखित शिकायत देकर कहा है कि उन्हें रवि पुजारी गिरोह के एक सदस्य से धमकियां दी जा रही हैं.

पुलिस हरकत में आ गई और जांच में जुट गई है. पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये फोन किस देश से किए जा रहे हैं.

मालूम हो कि डॉन छोटा राजन से अलग होकर रवि पुजारी ने अपना अलग गैंग बनाया. इसके पहले भी उसकी ओर से कई नामचीन लोगों को धमकी देने के मामले सामने आ चुके हैं.

Posted by रवि चौहान at 9:05 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh