आतंकी हवाई हमले से सुरक्षित नहीं है मुंबई हवाई अड्डा

मुंबई हवाई अड्डा आतंकवादियों के निशाने पर है. आतंकी हवाई हमला कर सकते हैं.

इसके लिए आतंकवादी छोटे विमानों का प्रयोग कर सकते हैं. हमले की आशंका के मद्देनज़र मुंबई हवाई अड्डे पर अलर्ट घोषित कर दिया गया है.

खूफिया सूत्रों ने मुंबई हवाई अड्डे पर छोटे विमान से हमले की आशंका जताई है. ये हमला अमरीका पर 9/11 हमले की तरह हो सकता है.

छोटे विमान के कर्नाटक और गुजरात की ओर से आने की आशंका जताई गई है.

पिछले तीन हफ्तों से मुंबई हवाई अड्डे के लिए इस तरह के अलर्ट जारी किए जा रहे हैं.

इस खबर के बाद मुंबई हवाई अड्डे पर सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है.

Posted by रवि चौहान at 6:18 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh