जम्मू-कश्मीर में झेलम नदी में विसर्जित की गयी शम्मी कपूर की अस्थियाँ
11:00 am
14 अगस्त को 79 वर्ष की उम्र में दिवंगत हुए कपूर का इस राज्य से गहरा लगाव था और यहां उनकी कुछ हिट फिल्मों की शूटिंग भी हुई थी.
उनके पुत्र आदित्य राज कपूर ने श्रीनगर से फोन पर बताया, ‘‘हमने उनकी अस्थियों को झेलम में विसर्जित कर दिया है जो पाकिस्तान में भी बहती है. कश्मीर से उनका गहरा लगाव था.’’
इस अवसर पर उनके परिवार के सदस्यों के अलावा फिल्म उद्योग के उनके मित्र आशा पारेख, विनोद खन्ना, विधु विनोद चोपड़ा और कुछ अन्य लोग भी वहां मौजूद थे.
आदित्य ने कहा, ‘‘हम एक शिकारे में श्रीनगर की डल झील में भी गये.. इसके प्रति उनके लगाव को देखते हुए हमने ऐसा किया. हमने कश्मीर के ललित होटल में एक पौधा भी लगाया क्योंकि मेरे पिता जब भी कश्मीर आते थे तो यहीं रूकना पसंद करते थे.’’

