अब सभी के लिए उपलब्ध होगी बहुप्रचारित सोशल नेटवर्किंग सेवा गूगल प्लस

इंटरनेट सर्च इंजिन गूगल ने अपनी बहुप्रचारित सोशल नेटवर्किंग सेवा गूगल प्लस को सभी के लिए उपलब्ध कर दिया है.

कंपनी का कहना है कि अब कोई भी गूगल प्लस का लाभ उठा सकता है.

अब तक यह सेवा परीक्षण के रूप में केवल आमंत्रणपर उपलब्ध थी.

इसके अनुसार बीते 12 हफ्तों में कंपनी ने परीक्षण किए हैं और बहुत कुछ पूरा कर लिया गया है. लेकिन अब तक के सुधारों के आधार पर कंपनी बीटा वर्जन पेश कर रही है.

उल्लेखनीय है कि गूगल ने गूगल प्लस को जून में पेश किया था. गूगल ने यह कदम सोशल नेटवर्किंग में फेसबुक के आधिपत्य को तोड़ने के लिए उठाया है.

कंपनी ने गूगल प्लस में हेंगआऊट वीडियो फीचर्स जैसे कई नये फीचर भी पेश किये है.

Posted by रवि चौहान at 11:08 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh