आज अपने भव्य बंगले में रहने चले जायेंगे सचिन तेंदुलकर


सचिन तेंदुलकर का सपनों का घर हकीकत में बनकर तैयार है और आज वह अपने भव्य बंगले में रहने चले गए.

अपने खुद के घर में रहने के सपने को साकार करते हुए मास्टर ब्लास्टर नवरात्र के पहले दिन (बुधवार को) मुंबई में बांद्रा के पॉश इलाके पैरी क्रॉस रोड स्थित इस घर में रहने के लिए चले गए.

ऊपर से तीन मंजिला दिखने वाले इस महल में दो मंजिलें भूमिगत हैं, जबकि इस घर में ऐशो आराम की सभी चीज़ों को खासतौर पर जगह दी गई है.

फिल्म देखनी हो, किताबें पढ़नी हो या फिर पूल में स्वीमिंग का लुत्फ उठाना हो सभी ऐशो आराम इस पांच मंजिले घर में मौजूद हैं.

यह इलाका कोस्टल रेग्यूलेशन जोन टू के अंतर्गत आता है, जिसके कारण इस पर अतिरिक्त मंज़िलें नहीं बनाई जा सकती हैं.

बांद्रा पश्चिम की ला मेर हाउसिंग सोसाइटी में रहने वाले तेंदुलकर अब 6000 वर्ग फीट से अधिक में फैले इस विला में रहेंगे.

तेंदुलकर ने यह मकान उस जमीन पर बनाया है जहां पहले एक पुराना बंगला था. उन्होंने 2007 में यह जमीन 39 करोड़ रुपये में खरीदी थी.

सचिन ने कहा, ‘‘सभी का सपना होता है कि उसका एक मकान हो. मेरा भी यह सपना था. मैं खुश हूं कि मैं इसे साकार करने में सफल रहा. मैं पहले जिस फ्लैट में रह रहा था वह मुझे खेल कोटे के अंतर्गत मिला था. मैंने अब वह जगह छोड़ दी है जिससे कि कोई और खिलाड़ी वहां रह सके.’’

मास्टर ब्लास्टर ने कहा, ‘‘मेरे इंग्लैंड के लिए रवाना होने से पहले हमने 11 जून को गृह शांति और वास्तु पूजा कराई थी. इसके बाद मैं मुंबई नहीं जा पाया लेकिन अब मैं शहर में हूं और आज मैं अपनी मां को यह जगह दिखाने लाया हूं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं पूजा के बाद भी यहां रहा था लेकिन मैं अब तक बच्चों को यहां नहीं ला पाया हूं.’’

तेंदुलकर के करीबी सूत्रों ने बताया कि घर में स्थानांतरित होने की 90 प्रतिशत प्रक्रिया पूरी हो गई.

वैसे सचिन के इस आलीशान महल के सपने को हकीकत में बदलने का सेहरा उनकी पत्नी अंजली के सिर जाता है. वक्त की कमी झेल रहे सचिन के मन की बातों को अंजली ने साकार कर यह घर तैयार कराया है.

सचिन को देखने के लिए प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी

तेंदुलकर के मीडिया से बात करने से ठीक पहले हालांकि अव्यवस्था छा गई जब उनकी एक झलक पाने के लिए उनके नए विला के बाहर बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई जिसमें पांच से आठ साल के स्कूली बच्चे भी शामिल थे. इसी अव्यवस्था के बीच कुछ बच्चों को हल्की चोटें भी लगी.

इससे पहले सुबह महाराष्ट्र आवामी वेल्फेयर संघ और तेंदुलकर के विला के सामने की हाउसिंग सोसाइटी के सदस्यों के बीच इस चैम्पियन क्रिकेट के स्वागत में बैनर लगाने को लेकर बहस भी हुई.

बाद में हालांकि यह मामला सुलझा लिया गया और बैनर को लगाया गया.

Posted by रवि चौहान at 3:42 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh