डाकघरों में वीजा सम्बंधित सेवाएं जल्द ही



अब जल्द ही दूरदराज रहने वाले लोगों को डाकघरों में वीजा सम्बंधित सेवाएं उपलब्ध होंगी.

विभाग ने शुक्रवार को कहा कि इसके लिए वीएफएस ग्लोबल से आठ अगस्त को एक समझौता हो चुका है. प्रमुख आउटसोर्सिंग फर्म वीएफएस ग्लोबल विश्व में राजनयिक मिशनों के लिए प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराती है.

इस समझौते के अंतर्गत डाकघरों में वीजा फार्म की बिक्री, शुल्क संग्रह सहित अन्य जानकारियां उपलब्ध कराई जाएंगी.

पासपोर्ट को वीएफएस कार्यालयों और दूतावासों को भेजने एवं वापस लाने के लिए इंडिया पोस्ट एवं वीएफएस ग्लोबल, स्पीड पोस्ट के प्रयोग पर भी विचार कर रहे हैं.

अभी दूरदराज के क्षेत्र में रहने वाले लोगों को पासपोर्ट एवं अन्य वीजा सेवाओं के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है.प्रमुख चिंता का विषय यह है कि जानकारी के अभाव में लोग ठगी के शिकार हो जाते हैं.

Posted by रवि चौहान at 1:48 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh