लावारिस बैग के कारण मेट्रो में देरी, कोई संदिग्ध चीज बरामद नहीं
1:47 pm
दिल्ली मेट्रो की व्यस्त गुड़गांव लाइन पर शुक्रवार शाम के समय उस समय यात्रियों को देरी का सामना करना पड़ा जब एक ट्रेन में एक लावारिस बैग का पता लगा.
इसके तत्काल बाद बैग की तलाशी ली गई हालांकि उसमें से कोई संदिग्ध चीज बरामद नहीं हुई.
यह बैग जहांगीर पुरी जा रही मेट्रो ट्रेन में चांदनी चौक पर यात्रियों ने देखा और तत्काल इसकी सूचना मेट्रो कर्मचारियों को दी गयी.
