गैस एजेंसीकर्मी की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या

कंकरखेड़ा में सरधना रोड स्थित गैस एजेंसी में सोमवार सुबह गोदाम इंचार्ज की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

घायल को जसवंत राय अस्पताल लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस हत्या के पीछे पुरानी रंजिश मान रही है।

न्यू सैनिक विहार, कंकरखेड़ा निवासी अमरीश शर्मा (40) सरधना रोड पर बैजल गैस एजेंसी पर गोदाम इंचार्ज थे। सोमवार सुबह 8 से 10 बजे तक गैस वितरण का काम खत्म हो गया था।
इसके बाद अमरीश एजेंसी के परिसर में ही खाट पर बैठकर हिसाब किताब पूरा करने में लगे हुए थे।

दो कर्मचारी खाली सिलेंडरों को गोदाम में लगा रहे थे, जबकि तीन बाहर किसी काम से गए हुए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना को अंजाम देने वाले बदमाश पल्सर बाइक पर सवार होकर आए थे।


बाइक
एजेंसी के गेट पर आकर रुकी और दो बदमाश अंदर चले गए। एक आरोपी हेलमेट पहने हुए बाहर ही बाइक को स्टार्ट रखे हुए था। बदमाशों ने अमरीश के सिर से सटाकर गोली मार दी। लहूलुहान अमरीश वहीं गिर हो गए और बदमाश उनके पास रखे थैले को लेकर भाग लिए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े,

लेकिन बदमाश खिर्वा रोड की ओर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी की, लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चला। अमरीश को पहले आशुतोष और फिर जसवंत राय अस्पताल लाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 9:49 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh