बिहार: नौ जिलों का भ्रमण करेगी गूगल इंटरनेट बस

इंटरनेट के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए गूगल इंटरनेट बस बिहार के नौ जिलों का भ्रमण करेगी.

गूगल इंटरनेट बस के मंगलवार को पटना पहुंचने पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए गूगल इंडिया के प्रबंध निदेशक (विकास एवं अनुसंधान) पीयूष रंजन ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उनकी कंपनी की यह इंटरनेट बस दक्षिण भारत, मध्यप्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, गुजरात और उत्तरप्रदेश सहित कुल दस राज्य के 120 शहरों का भ्रमण कर चुकी है.

उन्होंने बताया कि गूगल इंटरनेट बस ने अपनी इस यात्रा के दौरान 56 लाख लोगों के जीवन का छुआ और इस बस के संपर्क में आकर करीब 16 लाख लोग पहली बार ऑनलाइन हुए.

रंजन ने बताया कि बिहार पहुंची गूगल इंटरनेट बस यहां 40 दिनों के अपने दौरे के दौरान पटना, गया, नालंदा, आरा, सारण, दरभंगा, भागलपुर, कटिहार, और पूर्णिया जिलों का भ्रमण करेगी.

उन्होंने बताया कि भारत में दस करोड़ लोग इंटरनेट और पचास करोड़ लोग मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हैं और इंटरनेट इस्तेमाल के मामले में भारत अमेरिका और चीन के बाद विश्व में तीसरे स्थान पर है.

रंजन ने कहा कि उनकी कंपनी गूगल इंटरनेट बस के जरिए इंटरनेट के बारे में लोगों के बीच जागरूकता पैदा करना चाहती है क्योंकि हमारा मानना है कि आम आदमी इंटरनेट पर उपलब्ध ज्ञान एवं सूचना की ताकत का उपयोग कर अपने ज्ञानवर्धन के साथ आर्थिक लाभ भी अर्जित कर सकेगा.

Posted by रवि चौहान at 6:16 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh