बगदाद में श्रंखलाबद्ध बम विस्फोट में 10 लोगो की मौत

इराक की राजधानी बगदाद में रात हुये तीन श्रंखलाबद्ध बम विस्फोट में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गयी और 18 अन्य घायल हो गये.

पुलिस ने बताया कि बगदाद के शिया बहुल वाशाश इलाके में रात लगभग नौ बजे ये विस्फोट हुये1 तीनों विस्फोट थोडी देर के अंतराल पर और आसपास ही हुये1 कार के नीचे पहला विस्फोट हुआ और उसमें घायल हुये लोगों की मदद करने पहुंचे लोग दूसरे विस्फोट की चपेट में आ गये1 वहां से महज सौ मीटर की दूरी पर तीसरा विस्फोट भी हो गया.

पुलिस ने बम धमाकों के शिकार लोगों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया. इस बीच अस्पताल सूत्रों ने 10 लोगों के मारे जाने और 18 अन्य के घायल होने की पुष्टि की है.

वैसे तो इराक में वर्ष 2007 से ही हिंसक घटनाओं में काफी कमी आयी है लेकिन अब भी शिया और सुन्नी समुदायों के बीच एक.दूसरे को निशाना बनाने के मामले सामने आते रहते हैं.. पुलिस को येविस्फोट भी उसकी श्रंखला की कडी लगते हैं..

Posted by गजेन्द्र सिंह at 7:21 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh