अफगानी सेना और पुलिस की संयुक्त कारवाई में 22 आतंकी ढेर

नाटो के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना के समर्थन में अफगानी सेना और पुलिस ने पूरे देश भर में 22 आतंकवादियों को मार गिराया.

इसके अलावा 33 संदिग्ध गिरफ्तार किए गए हैं. यह सूचना अफगानिस्तान के आंतरिक मंत्रालय ने सोमवार को दी.

एक समाचार एजेंसी ने मंत्रालय के हवाले से बताया कि इसके लिए फरयाब, जोवज्जान, बल्ख, जाबुल, लोगार, पाक्तिका, हेरात और फराह प्रांत में आठ संयुक्त अभियान चलाए गए.

आतंकवादियों के पास से थोड़ी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किए गए और छापे के दौरान कई अपरिष्कृत विस्फोटक उपकरणों (आईईडी) को नाकाम किया गया.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 8:32 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh