उप्र में सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत , 20 घायल

आँखों देखी न्यूज़ संवाददाता : उत्तर प्रदेश के एटा जिले में गुरुवार तड़के तेज रफ्तार मिनी ट्रक के पलटने से उसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 20 अन्य घायल हो गए. घटना जिले के जगतपुर थाना क्षेत्र की है, जहां रामलीला देखकर लौट रहे लोगों से भरा मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय मोहन शर्मा ने संवाददाताओं को बताया कि मिनी ट्रक में फंसे लोगों को ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने बाहर निकाला. राहत का काम पूरा कर लिया गया है. हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक ने इलाज के दौरान आज सुबह अस्पताल में दम तोड़ दिया.

शर्मा ने बताया कि घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है जहां कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है. पुलिस के मुताबिक मिनी ट्रक सवार लोग जिले के सरोट गांव के रहने वाले थे और जैथरा कस्बे से रामलीला देखकर घर लौट रहे थे.

Posted by रवि चौहान at 11:12 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh