बिहार में मुखिया की गोली मारकर हत्या

औरंगाबाद। बिहार के औरंगाबाद जिले के ओबरा प्रखंड में बभनडीहा पंचायत के मुखिया आरिफ खान की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस हमले में उनका एक साथी और नौकर भी घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार ओबरा बाजार निवासी मुखिया आरिफ अपने एक मित्र और नौकर के साथ शुक्रवार रात लौट रहे थे कि मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात लोगों ने उन पर फायरिंग कर दी। उनकी मौके पर मौत हो गई। उनका मित्र मणि कुमार और नौकर राजू घायल हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि हमलावरों की संख्या तीन बताई जा रही है। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 6:35 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh