एक और 'महाघोटाले' ने घेरा सरकार कों

पिछले घोटालों से अभी निजात भी नहीं मिली कि एक और 'महाघोटाले' ने सरकार को घेर लिया है.

नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (कैग) के हवाले से भाजपा ने कोल लाइसेंसिंग में एक लाख 20 हजार करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगाया है.

भाजपा के मुताबिक केंद्र की कोल लाइसेंसिंग नीति के जरिए एक लाख 20 हजार करोड़ रुपए के घोटाले को अंजाम दिया गया है.

भाजपा की मानें तो ये घोटाला 2जी और कॉमनवेल्थ गेम्स घोटाले से भी कहीं बड़ा है.

भाजपा ने इस घोटाले के लिए सीधे-सीधे प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और उनकी सरकार को जिम्मेदार ठहराया है.

खास बात ये है कि केंद्रीय कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने एक अखबार को दिए इंटरव्यू में अपने मंत्रालय में भारी भ्रष्टाचार की बात कबूल की है.

जायसवाल ने यहां तक कहा है कि भ्रष्टाचार और निकम्मेपन की वजह से कोल इंडिया अपने कुल आउटपुट का एक चौथाई हिस्सा यूं ही गंवा देता है लेकिन ये मामला सामने आने के बाद कैग एक बार फिर सरकार के निशाने पर आ गया है.

इस महाघोटाले की अभी ये शुरुआती जानकारी है और अगर ये वास्तव में एक लाख 20 हजार करोड़ रुपए का घोटाला है तो यूपीए-2 की एक बार फिर से फजीहत तय है.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 8:33 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh